बांगरमऊ: बांगरमऊ के पखरापुर गांव में मिले 5 अजगर, वन विभाग की टीम ने तीन अजगर को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास एक साथ पांच अजगर दिखाई दिए। सड़क किनारे और खेतों में अजगर रेंगते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू अभियान में तीन अजगरों को सुरक्षित पकड़ लिया। इनमें दो मादा अजगर करीब 18-18 फीट लंबे