फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र चनारी में गेहूँ काटने जा रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, मचा कोहराम
थाना जसराना क्षेत्र चनारी निवासी 32 वर्षीय पदमवीर सिंह गुरूवार तड़के पांच बजे क़रीबन गेंहू काटने खेत पैदल जा रहे थे तभी रगड़ते में कच्चा डोरा के पास अचानक से आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई, मृतक के परिजनों ने बताया मृतक की दो बेटियां एक बेटा है खेत पर गेहूं काटने जा रहे थे तभी यह घटना हुई।