पांडवनगर शांति धाम से नंदी गौ सेवा से जुड़े गौसेवकों ने मानवता का परिचय देते हुए अज्ञात शव का अस्थि विसर्जन चंदन घाट पर विधिवत रूप से किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पहचान न होने के कारण अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी नंदी गौ सेवा के गौसेवकों ने निभाई।