धार: पंचायत उपचुनाव 2025 की तैयारी शुरू, धार जिले में 22 जुलाई को होगा मतदान
पंचायत उपचुनाव 2025 की तैयारी शुरू, धार जिले में 22 जुलाई को होगा मतदान।गुरुवार शाम 6:00 बजे।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। धार जिले की जनपद पंचायतों, धार, नालछा, तिरला, बदनावर, मनावर, गंधवानी, डही और बाग में कुल 16 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए 22 जुलाई को सुबह 7 से शाम 3 बजे तक मतदान होगा।