रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित लीलातरी-मोहनपुर ग्रामीण सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई ।मिक्सर लगे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से जुगाड़ गाड़ी सवार दीपक कुमार की मौके पर ही जान चली गई, जबकि जुगाड़ गाड़ी पर सवार दूसरा युवक बाल-बाल बच गया ।इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।