बैतूल नगर: शराब के नशे में बाइक की टक्कर, 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां अत्यधिक शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक की दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा रविवार रात करीब 9 बजे ग्राम मरजरपुर के पास हुआ। हादसे में 50 वर्षीय रामप्रसाद, पिता किशोरे दर्शाम, निवासी डोडरामोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें तत्काल शाहपुर से