हज़ारीबाग: हरली में हाथी के हमले में मृत शख्स के परिवार को मिला मुआवज़ा
हजारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र के हरली में तीन माह पूर्व हाथी हमले से मृत सुरेश विश्वकर्मा के परिवार को ₹4 लाख मुआवज़ा मिला। विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर वन विभाग ने गुरुवार को ₹3.5 लाख का चेक सौंपा, जबकि ₹50,000 पहले ही दिए जा चुके थे। विधायक ने कहा कि हाथियों से सुरक्षित दूरी जरूरी है और शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।