मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लालपुर बांध के जंगल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अवैध खनन कर रहा है। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को वर्दी में देखकर ट्रैक्टर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया।