मांट: नौहझील में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
Mat, Mathura | Sep 16, 2025 अवाखेड़ा निवासी धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी गाँव के ही कृष्ण और हरेंद्र उनके घर आए और गाली- गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कृष्ण ने तमंचा निकालकर उन्हें गोली मारने की कोशिश की।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण को किया गिरफ्तार फरार चल रहे दूसरे आरोपी हरेंद्र की तलाश जारी