दातागंज: म्याऊं कस्बे से किन्नर के अपहरण का तालिबानी सजा देते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक किन्नर गुट दूसरे किन्नर गुट को तालिबानी सजा देते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बे से एक दिन पहले किन्नर के एक गुट ने कुछ किन्नरों का अपहरण के तालिबानी सजा दी है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।