कानपुर: कानपुर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ प्रमुख सचिव को लिखा शिकायत पत्र
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी इन दिनों विवादों के केंद्र में हैं। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। डीएम ने शनिवार 10.45 बजे बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद सीएमओ ने कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। शिकायतों और निरीक्षणों में जो बातें सामने आईं, वे बेहद गंभीर है।