कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र में एकाउंटेंट ने फांसी के फंदे से लटककर की आत्महत्या
नौबस्ता थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात अकाउंटेंट ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह कमरे में पंखे के सहारे चादर से लटकते शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुक्रवार 11:00 जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक संक्रामक रोग से जूझ रहा था, जिस कारण अवसाद में उसने यह कदम उठाया।