महोली: देवई गांव में अज्ञात कारणों से रजाई बनाने के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवइ गांव में अज्ञात कारणों के चलते रजाई बनाने के कारखाने में भीषण आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि आग लग जाने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया था। ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का अपने स्तर पर प्रयास किया गया लेकिन आग नहीं बुझी थी। जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।