मेहनगर: मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत खुटवा गांव की सड़क पर हुई थी बाइक से टक्कर
मेहनगर थाना क्षेत्र के खुटवा गांव की सड़क पर चार दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई खुटवा चक खुटवा गांव निवासी 52 वर्षीय शीला घर से पैदल सड़क के किनारे से खेत जा रही थी इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।