खेती की लागत कम करने और मिट्टी के स्वास्थ्य को बचाने के लिए अब 'प्राकृतिक खेती' को जन-आंदोलन बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पन्ना के कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि सखियों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।