गुमला: पतरा बगीचा डुमरडीह में बन रहे निजी अस्पताल को ग्रामीणों ने गिराया, मामला दर्ज
Gumla, Gumla | Aug 14, 2025 गुमला थाना क्षेत्र के डुमरडीह पतरा बगीचा में बन रहे बाबा निजी अस्पताल भवन और बाउंड्री वाल को डुमरडीह के ग्रामीणों ने ढाह दिया। जानकारी के अनुसार डा. आनंद रंजन देव पतरा बगीचा में अपनी खरीदी गई जमीन पर अस्पताल भवन बनवा रहे हैं जिसमें ग्रामीणों ने चारागाह और ग्रामीणों की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं करने को लेकर विरोध किया और अस्पताल को तोड़ कर ढाह दिया।