उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत इंग्लिश खेल मैदान में रविवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग सीजन 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल,राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।