शाहबाद: अंबेडकर पार्क में अधिशासी अधिकारी ने श्रमदान कर सफाई का संदेश दिया
स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित किया गया। अंबेडकर पार्क, शाहाबाद में स्वच्छता अभियान चलाया गया।नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के के सोनकर नई झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।