मथुरा: वृन्दावन में अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों व नगदी लेकर हुए फरार
मथुरा गेट चौकी अंतर्गत गौरा नगर कॉलोनी निवासी मनमोहन बघेल अपने घर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहे थे। जबकि अन्य दो कमरों के बाहर से गेट बंद थे। रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के रास्ते घर में घुसकर अन्य दो कमरों में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं 20 हजार रूपये की नगदी को चोरी कर ले गए,गहरी नींद के चलते घरवालों को घटना का पता नहीं चला।