करनाल: हथलाना के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार 2 लोग घायल
Karnal, Karnal | Aug 29, 2024 गांव हथलाना के पास गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आज मिली जानकारी के अनुसार राजगीरों ने बताया कि करनाल कैथल मार्ग पर गांव हथलाना के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।