पट्टी: पट्टी में जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, रावण तपस्या और राम जन्म का हुआ मंचन
राम नारायण इंटर कॉलेज परिसर पट्टी में शुक्रवार की रात श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला में रावण तपस्या, पृथ्वी पुकार और राम जन्म बधाई जैसे अद्भुत प्रसंगों का मंचन हुआ। मंचन के दौरान दर्शक ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष में डूब गए और पूरा पंडाल भक्ति रस से सराबोर हो उठा।मंचन में दिखाया गया कि रावण ने भगवान ब्रह्मा और शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या