चरखारी: चरखारी कस्बे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
हमीरपुर जनपद के टाई ममना गांव निवासी 40 वर्षीय ब्रजभान बाइक में सवार होकर मदारन देवी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी चरखारी कस्बे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल बाइक सवार का उपचार किया जा रहा है।