ऊना: पंजावर में मियां हीरा सिंह स्मारक का शिलान्यास 8 फरवरी को: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह।
पंजावर में 8 फरवरी को सहकारिता के जन्मदाता मियां हीरा सिंह की याद में स्मारक भवन का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इसका नींव पत्थर रखेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने कहा कि मियां हीरा सिंह गांव पंजावर के मूल निवासी थे। भवन निर्माण पर 5 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।