मुगलसराय समहाबलपुर ग्राम सभा में पिछले कई महीने से पानी की आपूर्ति ठप है। इससे करीब सैकड़ो ग्रामीण पानी की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पानी न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 01 बजे को एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जल आपूर्ति की मांग की, वही जल निगम के अधिकारीयों से सम्पर्क करने पर उनका नंबर नही लग सका।