सिलवानी: सिलवानी में बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोश, आदिवासियों ने स्टेट हाईवे-44 पर लगाया जाम
Silwani, Raisen | Dec 15, 2025 बिजली विभाग की लापरवाही और लगातार बनी बिजली समस्या के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-44 पर जाम लगा दिया। यह जाम गैरतगंज–गाडरवारा मार्ग पर स्थित एमपीईबी कार्यालय के सामने लगाया गया, जिससे हाईवे पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।