रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र से बाघ की मौजूदगी की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सिलवानी–सियारमऊ मार्ग पर स्थित जंगल क्षेत्र में दीवान बाबा के पास बाघ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।