बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने नितिन नवीन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के नामांकन होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का मार्गदर्शन बिहार को हमेशा मिलता रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन बिहार से होना बिहार के लिए गौरव की बात है।