मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त आने वाले जूनवानी रोड बस स्टैंड के पास का है। जहाँ शुक्रवार की दोपहर 01 बजे के करीब एक तेज रफ़्तार बाइक सवार व्यक्ति कैलाश गिर स्वयं की बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 की टीम नें जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया है।