चायल: बलहेपुर रेही गांव में तालाब में जहर डालकर मछलियों को मारा, मत्स्य पालक को हुआ लाखों का नुकसान
पिपरी थाना क्षेत्र के बलहेपुर रेही गांव में बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा हरजू तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का मामला सामने आया है।मंगलवार शाम जब मत्स्य पालक तालाब पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देखकर उसके होश उड़ गए।पीड़ित मत्स्य पालक विक्रम सिंह, जो राजनगर (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने तालाब में करीब 27 कुंतल मछली थी!