कुचाई: कुचाई के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में विधायक दशरथ गागराई का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का दिया आश्वासन
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाके में स्थित गिलूवा गांव का शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे बाइक से दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव और टोला स्तर पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। भ्रमण के क्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। गिलूवा गांव