सासाराम: सासाराम के पुराने G.T रोड पर अनियंत्रित ट्रक और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार एक व्यक्ति हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Feb 16, 2024 सासाराम के पुराने G.T रोड पर अनियंत्रित ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम शहजाद अहमद बताया जाता है। इनके पिता का नाम मोहम्मद कासिम है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा यह घटना की सूचना 112 डायल के पुलिस को दिया गया। 112 डायल के पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जा रही है।