हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो जनों को किया गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह पूनिया ने दी जानकारी
हनुमानगढ़ का टाउन पुलिस ने रविवार को शाम 5:00 बजे दो जनों को चक 7SNM में शांतिभग आशंका में गिरफ्तार किया है। टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह पुनिया ने बताया कि आरोपी जसवंत सिंह व सूरज सिंह के खिलाफ टेलीफोन पर सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अशांति फैला रहे हैं जिस पर दोनों आरोपियों को धारा 170 BNS में गिरफ्तार किया है।