शिकोहाबाद पुलिस ने झाऊलाल इंटर कॉलेज के पास से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार पुत्र गोकुल सिंह (निवासी ग्राम पिंडारी, सैफई, इटावा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।