साहिबगंज: 5 नाबालिग लड़कों को काम दिलाने के नाम पर बाहर ले जाने वाला मानव तस्कर पाकुड़ से हुआ गिरफ्तार, जांच के बाद भेजा जेल
5 नाबालिग लड़कों को अन्य प्रदेशों में काम दिलाने के नाम पर बाहर ले जाने मानव तस्कर को पाकुड़ आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करने के बाद पाकुड़ जीआरपी को सौप दिया था। जहां पाकुड़ जीआरपी की टीम ने मामले में केस दर्ज करते हुए मानव तस्कर नविरुल इस्लाम पिता मनिरुल इस्लाम ग्राम नूरपुर कठलतल्ला थाना सूती 1 जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल को जेल भेज दिया।