साहिबगंज: रेल आरपीएफ की टीम ने भागलपुर अजीमगंज लोकल ट्रेन से पांच बोरे में रखे हुए 220 बोतल देशी शराब को किया जब्त
आरपीएफ की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए भागलपुर अजीमगंज लोकल ट्रेन से पांच बोरे में रखे हुए 220 बोतल देशी शराब को जब्त करने में सफलता पाई है।जहां जब्त किए गए शराब की अनुमानित कीमत ₹12 हजार बताई जा रही है। वही RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में जांच अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में यह देशी शराब जब्त किया गया है।