बहराइच: जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में डीएम की अध्यक्षता मे बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि मिशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान डीएम ने शून्य प्रगति वाले खंड शिक्षा अधिकारियों व एडीओ पंचायत के वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न करने के निर्देश दिए हैं।