लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति और आंतरिक संसाधन की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई संपन्न
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 2:30 बजे उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को दिये गये। मनरेगा अंतर्गत 2024-25 में प्रखण्डवार मानव दिवस सृजन की समीक्षा की गई।