सोमवार की रात दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पताही प्रखंड के नोनफरवा पंचायत के बौलिया टोला में भीषण आग लग गई। इस घटना में नान्हक बैठा और धनराज बैठा के दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की घटना में 14 बकरियां और एक भैंस भी जिंदा जल गईं, जबकि करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।