नानपारा: नवाबगंज में एसडीएम ने खाद की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नवाबगंज और नीम निहार चौराहे पर एसडीएम नानपारा लालधर यादव ने खरीफ फसल के लिए खाद की आवश्यकता को देखते हुए औचक निरीक्षण किया और दुकानों की जांच की निरीक्षण के दौरान नवाबगंज सरकारी समिति की दुकान बंद मिली हालांकि कस्बे और चौराहे पर निजी खाद की दुकाने खुली मिली सभी दुकानों की जांच की गई और सभी को उचित रेट में खाद बिक्री करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए