देहरादून: राज्यपाल की उपस्थिति में वसंत उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं
राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh की उपस्थिति में वसंतोत्सव के सायंकालीन कार्यक्रमों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें सदानंद विश्वास के कथक धरोहर दल द्वारा विशेष शिव त्रिपुण्ड कथक प्रस्तुति और उप्रेती बहनों, ज्योति और नीरजा उप्रेती की मनमोहक प्रस्तुति शामिल रही। इन मनमोहक प्रस्तुतियों का उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया।