देहरादून: कुर्मांचल भवन, जीएसएस रोड, देहरादून में होली मिलन समारोह का आयोजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
मंत्री गणेश जोशी ने कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान पारंपरिक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को मंत्री गणेश जोशी ने संबोधित भी किया.