राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 बर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को करीब 3:00 बजे आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में पधारे अथितियों द्वारा कन्यापूजन एवं भारत माता ,मां सरस्वती पूजन कर शुभारंभ किया। महासम्मेलन में अतिथियों का पुष्प गुच्छों ,पुष्पहार से स्वागत किया। महासम्मेलन में महोबा की मंडली द्वारा सांस्कृतिक नाट्य नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां से छटां बिखेर दी।