मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में महुआ का पत्ता जलाने के दौरान तेज हवा से युवक का चेहरा झुलसा, मंडलीय अस्पताल में भर्ती
विंध्याचल में महुआ का पत्ता जलाने के दौरान युवक का चेहरा झुलस गया। परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां झुलसे राजू ने बताया कि वह महुआ का पत्ता जल रहा था कि अचानक तेज हवा चलने लगी। जिससे आग की लपटें सीधे उसके चेहरे पर आ गई और वह झुलस गया। शरीर का अन्य हिस्सा भी झुलसा है।