सारठ: गुप्त सूचना पर पुलिस ने सहरपुरा निवासी SC/ST मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sarath, Deoghar | Nov 30, 2025 सारठ पुलिस ने SC/ST मामले के फरार आरोपी थाना क्षेत्र के सहरपूरा निवासी रंजीत महतो को रविवार शाम 4 बजे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थानेदार डीके साह ने बताया कि बीरजामुन निवासी हेमलाल मुर्मू ने आरोपी के विरुद्ध जाति सूचक गाली-गलौज व मारपीट को लेकर कांड संख्या 53/25 दर्ज कराया था। लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया।