लातेहार सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने सोमवार की शाम 5:00 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ओरसा घाटी मे हुए भीषण सड़क बस हादसे में पांच लोगों की मौत घटना स्थल पर हुई।वहीं दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई हुई।घटना में कुल 94 लोग घायल हुए थे, जिसमें 35 लोगों को रेफर किया गया था, 67 लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांर में हुआ।