बरहट: कटौना के पास गंगा स्नान को जा रही महिलाओं से भरे ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 6 घायल
रविवार को गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ई-रिक्शा को 6 बजे कटौना के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गरसंडा गांव निवासी 50 वर्षीय चंचली देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी सिमरिया घाट जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे।