भोरे: नारू चक्रवा गांव में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के नारू चकरवा गांव में दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ जाति सूचक गली क्लोज एवं मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सिंहासन राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के द्वारा हाल ही में स्कॉर्पियो खरीदा गया है। जिससे गांव के कुछ लोगों को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर गाली गलौज देने लगे।