देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
देहरादून कि क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने बंद घर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का मात्र 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो शातिर चोर—अनीश और रोहित क्षेत्री—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी और घड़ियां बरामद की हैं.