शिकोहाबाद: 'द क्रैयोंस स्कूल' में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित, बच्चों और महिलाओं ने कराई जांच
शिकोहाबाद में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार दोपहर एक स्कूल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर दीपाली अग्रवाल BDS ने बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं के दांतों की जाँच की।