शिवपुरी: सिरसौद में 25 नवंबर को होने वाले राम विवाह की तैयारियां तेज, ग्रामीणों ने संभाली कमान
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले राम विवाह उत्सव की तैयारियाँ पूरी रफ्तार पर हैं। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।गांव में 16 नवंबर को लगुन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ भी प्रारंभ हो गई हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम में लगने वाले भंडारे के लिए चूल्हा-भटिया तैयार की जा रही है।